बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णनगर के खेमनीचक स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण अग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के तीन बजे के बाद अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलानी बायपास पर बीती देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।















